Search

 
 
 

तिसरी : सड़क हादसे में देवर-भाभी घायल, देवर को किया गया रेफ़र

 
असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांवा-तिसरी मुख्य मार्ग पर खिड़किया मोड़ के समीप शुक्रवार 30 जून की शाम महिला समूह का लोन पास करवाकर गांवा से आ रहे देवर-भाभी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. जिसमें देवर लोचन राम को गंभीर चोट आई है, जबकि उनकी भाभी प्रमिला देवी मामूली रूप से घायल है. दुर्घटना के बाद तिसरी पुलिस ने घायलों को तिसरी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉ.अनिता टोप्पो और स्वास्थ्यकर्मी चंदन कुमार नें दोनों का प्राथमिक उपचार किया. लोचन राम के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार तिसरी के दलपतडीह निवासी कामेश्वर राय के 28 वर्षीय पुत्र लोचन राम अपनी चचेरी भाभी प्रमिला देवी के साथ महिला ग्रुप का लोन पास कराने गांवा गए था. वापसी के दौरान खिड़किया मोड़ के समीप बाइक असंतुलित होने से वे सड़क किनारे स्थित डिवाइडर से टकरा गए. जिससे लोचन के पैर में गंभीर चोट आई है. यह">https://lagatar.in/gawan-bdo-co-and-sho-deliver-illegal-recovery-money-to-hemant-soren-babulal/">यह

भी पढ़ें : गावां : बीडीओ, सीओ व थानेदार हेमंत सोरेन को पहुंचाते है अवैध वसूली का पैसा : बाबूलाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही