Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : पूर्व विधायक की पहल पर चापाकल का मरम्मत

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के खटपोंक पंचायत के दीवानजोत बाबूटोल गांव में भाकपा माले नेता सह धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव की पहल पर खराब चापाकल का मरम्मत 10 जून को किया गया. चापाकल खराब रहने के कारण इस गांव के लोग भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे. ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व विधायक ने तिसरी प्रखंड के बीडीओ संतोष प्रजापति को फोन किया. बीडीओ खुद बाबूटोल जाकर पीएचइड़ी विभाग के कर्मियों को बुलाया. इसके बाद चापाकल का मरम्मत किया गया. मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में पानी की किल्लत रहने के कारण लोग नदी नाले का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. उन्होंने पीएचईडी विभाग को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि तीन दिनों के अंदर खराब चापाकलों का मरम्मत नहीं किया गया तो भाकपा माले कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. मौके पर खटपोंक मुखिया जानकी यादव, छोटी यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663809&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : प्रशासन ने बालू लदे चार ट्रैक्टर सहित दो को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही