Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : दो नाबालिग लड़कियों को चाइल्डलाइन ने परिजनों को सौंपा

Tisri (Giridih) : काम दिलवाने के बहाने दिल्ली ले जाई गई तिसरी प्रखंड की दो नाबालिग लड़कियों को चाइल्डलाइन के सहयोग से बुधवार को उनके घर पहुंचाया गया. बताया गया कि तिसरी थाना क्षेत्र और मनसाडीह ओपी क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को लगभग 8 माह पूर्व महुआटांड़ निवासी पानो मरांडी काम दिलवाने के बहाने दिल्ली ले गया था. दिल्ली में ही उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया और दोनों नाबालिग लड़कियों को बाल गृह में भेज दिया गया. चाइल्ड लाइन के जयराम ने बताया कि दिल्ली के बाल गृह में रखी गई इन दोनों नाबालिग लड़कियों के संबंध में उन्हें सीडब्ल्यूसी कार्यालय गिरिडीह से जांच करने का आदेश मिला था. उनकी टीम ने दोनों लड़कियों के घरों में जाकर पूछताछ की. पूछताछ के बाद चाइल्डलाइन टीम नें जांच रिपोर्ट सीडब्ल्यूसी को दी. जिसके बाद चाइल्डलाइन की पहल पर दोनों लड़कियों को तिसरी चाइल्डलाइन कार्यालय लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया. यह">https://lagatar.in/gaon-gaon-satgawan-main-road-jammed-with-the-dead-body-of-a-woman/">यह

भी पढ़ें : गांवा : महिला के शव के साथ गावां-सतगावां मुख्य सड़क को किया जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही