Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : नियोजन नीति पर सीएम हेमंत सोरेन जनता को कर रहे दिग्भ्रमित- बाबूलाल मरांडी

Tisri (Giridih) : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सीएम हेमंत सरकार नियोजन नीति पर राज्य की जनता को दिग्भ्रमित कर रही है. नियोजन नीति में किन बातों को तरजीह दिया गया है इस विषय पर मुंह खोलने से कतरा रही है. विधानसभा का सत्र चालू है. हेमंत सोरेन नियोजन नीति पर कब और क्या बोलते हैं उस क्षण का बेसब्री से इंतजार है. बाबूलाल मरांडी 18 मार्च को तिसरी के लेडवा गांव में मैरी सोरेन के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे. वहीं उन्होंने उपरोक्त बातें कही. मैरी सोरेन की मौत बिहार के झाझा स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया था. वह काम की तलाश में अपने गांव से बिहार की राजधानी पटना गई थी. काम नहीं मिलने पर गांव लौटते समय उसका शव बरामद हुआ था. बाबूलाल ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर आर्थिक मदद करने के साथ-साथ हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया. क्षेत्र में रोजगार की कमी और पलायन की समस्या पर बाबूलाल ने कहा कि इस इलाके में ढीबरा (माइका) ही रोजगार का मुख्य स्रोत है. गरीब ढीबरा चुनकर जीवन यापन करते थे. सरकारी पाबंदी के कारण यह पूरी तरह से बंद हो चुका है. रोजी-रोटी की तलाश में यहां के मजदूरों का दूसरे राज्यों में पलायन का वजह ढीबरा चुनने पर लगाए गए पाबंदी है. मौके पर रामचंद्र ठाकुर, राजेश राम, उदय साव,  कपिल यादव, कुणाल सिंह, बैजू मरांडी, संतोष सिंह, मोती मरांडी, मोहन मरांडी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=582470&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवरी : वज्रपात गिरने से दादा की मौत, गोद में बैठी पोती सुरक्षित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही