Search

 
 
 

तिसरी : लंबित 262 पीएम आवास को जल्द करें पूरा : बीडीओ

 
Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार 4 जुलाई को बीडीओ संतोष प्रजापति ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास व पेंशन योजना को लेकर कर्मचारियों के साथ बैठक की. बीडीओ ने बताया कि प्रखण्ड में वित्तीय वर्ष 2016-2017 से वित्तीय वर्ष 2021-2022 तक 6059 प्रधानमंत्री आवास पूरा करना था, जिसमें 5797 आवास पूरा हो चूका है. बीडीओ ने बाकि बचे 262 आवास को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया. कहा कि लंबित आवास जबतक पूर्ण नही होंगें तबतक नए आवास की सूची नहीं दी जा रही है. पेंशन योजना को लेकर बीडीओ ने सभी कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही किसी भी योजना में बोर्ड लगाकर ही कार्य प्रारम्भ करने, 15वीं वित्त योजना में बिना स्थल और कार्य देखे पेमेंट नहीं करने, मनरेगा योजनाओं में स्थल पर बोर्ड लगाकर ही कार्य को चालू करने, मनरेगा लाभुक का पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने सहित कई निर्देश दिए. मौके पर प्रखंड समन्वयक संतोष प्रसाद वर्मा, बीपीओ राजकुमार हेमब्रम,  सत्यम कुमार, बीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुनिल साव, कांग्रेस मिस्त्री, जितेंद्र कुमार मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-grand-inauguration-of-maa-gyan-mahayagya-processio">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मां ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकाली गई शोभायात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही