Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : धरना दे रहे पहलवानों पर दिल्ली पुलिस की जुल्म के खिलाफ कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का फूंका पुतला

TISRI (GIRIDIH) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरनारत पहलवानों पर दिल्ली पुलिस की जुल्म के खिलाफ प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने 8 मई को पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. पुतला दहन करने से पूर्व गांधी मैदान से तिसरी चौक तक पीएम मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई. मौके पर कांग्रेस नेता मरगुब आलम ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान विगत 16 दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे रहे हैं. तीन दिन पूर्व दिल्ली पुलिस ने इन पहलवानों पर जुल्म ढ़ाया. मोदी सरकार आखिर अपने सांसदों पर कार्रवाई क्यों नहीं करती? कांग्रेस नेता करण यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के साथ अत्याचार की है. इस मामले में मोदी सरकार चुप्पी साध रखी है. पुतला फूंकने वालों में मो. शमसीर, परवेज आलम, रियाज अंसारी, प्रदीप यादव, दर्शन राय, यमुना यादव समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629792&action=edit">यह

भी पढ़ें : बिरनी :  जंगली हाथियों का उत्पात जारी, ग्रामीण भयभीत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही