Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : भाकपा माले के ब्रांच सचिव रॉबिन खैरवार व उपसचिव बालेश्वर राण चुने गए

Tisri( Giridih) : तिसरी प्रखंड के मनसाडीह पंचायत के कुंडी गांव में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक 8 जून को हुई. बैठक का उद्देश्य पार्टी की ब्रांच कमेटी का गठन किया जाना था. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड कमेटी सदस्य धोबी रविदास और संचालन रॉबिन खैरवार ने किया. बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर प्रखंड कमेटी सदस्य लालू राय मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से ब्रांच सचिव रॉबिन खैरवार और उप सचिव बालेश्वर राणा को चुना गया. ब्रांच को मजबूत बनाने का कार्यभार गिरधारी खैरवार और मिथलेश राय को सौंपा गया. बैठक में जन समस्याओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया कि तिसरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निर्माण कार्य अधूरा है. निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं होने पर 11 जून के बाद पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे. मौक़े पर रहमान अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, इजहार अंसारी, शिबन रविदास, उमेश खैरवार, समलू भुल्ला, लखन खैरवार समेत भाकपा माले के दर्जनों महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661705&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दिव्यांग शिविर में 82 लोगों की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही