Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : भाकपा माले ने 6 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

TISRI (GIRIDIH) : तिसरी प्रखंड स्थित अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय के समीप भाकपा माले ने 6 सूत्री मांगों को लेकर 21 मार्च को धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मंटू शर्मा व संचालन भोला साव ने किया. धरना में फर्जी बिजली बिल रद्द करने, फर्जी मीटर के नाम पर अवैध वसूली बंद करने, जर्जर बिजील पोल, तार, ट्रांसफार्मर व मीटर बदले जाने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने, किसानों को मुफ्त बिजली मुहैया करवाने की मांग शामिल है. मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के विधायक बनने के बाद से तिसरी प्रखंड में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. बाबूलाल इसके खिलाफ कुछ नहीं बोलते. धरना देने वालों में मंटू शर्मा, जयनारायण यादव, भोला साव, राजेश यादव, छोटी यादव, जानकी यादव, मुन्ना गुप्ता, मदन यादव, मनीष गोयल, रामजीत मुर्मू, लालो राय, राजकुमार दयाल समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=586097&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : मधुबन में आदेश के बावजूद नहीं हटाए गए तोरणद्वार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही