Search

 
 
 

तिसरी : बकाये बिजली बिल को लेकर चेतावनी देने के बाद ही कार्रवाई करे विभाग : प्रमुख

 
पंचायत समिति की बैठक में नल जल योजना में गड़बड़ी, शिक्षकों की कमी, राशन कार्ड पर हुई चर्चा
Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार 5 जुलाई को प्रखंड प्रमुख राजकुमार यादव की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से भुराई विद्यालय की चहारदिवारी, कृषि फॉर्म की जमीन को बचाने, नल जल योजना में गड़बड़ी, अग्रवाला और मॉडल विद्यालय में शिक्षकों की कमी, सरकारी चापाकल में ताला लगाना, राशन कार्ड सहित कई मामले उठाये गए. इसके अलावे जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर भी सवाल खडे किए. बकाये बिजली बिल को लेकर चेतावनी देने के बाद ही कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर बीडीओ संतोष प्रजापति उप प्रमुख बैजू मरांडी, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-for-the-last-45-years-the-politics-of-dumri-revolved-around-3-mahato-veterans/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विगत 45 वर्षों से 3 महतो दिग्गजों के इर्द-गिर्द रही डुमरी की राजनीति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही