Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : तुरी समाज के मिलन समारोह में कुरीतियों को दूर करने पर ज़ोर

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के चंदौरी में मंगलवार 4 अप्रैल को तुरी समाज ने मिलन समारोह का आयोजन किया. सम्मेलन में पूरे प्रखंड क्षेत्र से समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदौरी के मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार दयाल और संचालन अजय तुरी ने किया. कार्यक्रम में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार दयाल ने कहा कि हम सबको बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने की दरकार है. बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा उस शेरनी का दूध है, जो इसे जितना पिएगा वह उतना ही दहाड़ेगा. शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर सकते हैं. समारोह में प्रदेश सलाहकार महेश राम, जिला सचिव तपेंद्र प्रसाद तूरी, प्रदीप तूरी, दिनेश तूरी, दीनदयाल, सहदेव तूरी, बाबूलाल दयाल तुरी, धनेश्वर दूरी, अशोक तुरी, पिंटू तूरी, भूरी तूरी, परमेश्वर तूरी व अन्य शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/giridih-mahavir-jayanti-celebrated-at-saraswati-shishu-vidya-mandir/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई महावीर जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही