Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : भंडारी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल

Tisri (Giridih) : तिसरी थाना इलाके के भंडारी गांव में 8 अप्रैल की सुबह किसी बात पर दो पक्षों के बीच मारपीट होने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. मारपीट किस वजह से हुई इसका पता नहीं चल पाया है. प्रथम पक्ष की उर्मिला देवी का कहना है कि वह अपने आंगन में झाड़ू लगा रही थी. तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां आकर गालियां देने लगे. इसके बाद उर्मिला देवी व उनकी बहु की बुरी तरह पिटाई भी की. उर्मिला के सिर व उनकी बहु के आंख में चोट आई है. परिजनों ने घायल अवस्था में दोनों महिलाओं को तिसरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां दोनों का उपचार किया गया. उर्मिला देवी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं मारपीट में दूसरे पक्ष के लोगों के भी घायल होने की बात कही जा रही है. दूसरे पक्ष से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बातचीत नहीं हो सकी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602684&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मातृभाषा व संस्कृति को ना भूले बच्चे : सुप्रिया राय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही