Search

 
 
 

तिसरी : खपरैल मकान पर वज्रपात गिरने से लगी आग, कोई हताहत नहीं

 
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के जीनाडीह में 19 मार्च की शाम एक खपरैल मकान पर वज्रपात गिरने से आग लग गई. गनीमत रही कि वज्रपात गिरते समय घर में मौजूद पांच बच्चे दूसरे कमरे में थे. इस वजह से सभी सुरक्षित बच गए. बच्चों ने वज्रपात गिरने की सिर्फ आवाज सुनी. आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घर का मुखिया बबुआ टुडू विगत 6 माह से कोलकाता के नैहाटी से लापता है. वह मजदूरी करने कोलकाता के नैहाटी गया था, जहां से वह लापता हो गया. उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य है. इस परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है. सरकार समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=584791&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही