Search

 
 
 

तिसरी : वन विभाग ने अवैध माइका लदा ट्रैक्टर किया ज़ब्त

 
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, मामला हुआ दर्ज़
Tisri (Giridih) : वन विभाग की टीम ने शनिवार 24 जून की अहले सुबह तिसरी से अवैध माइका लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. वन क्षेत्र पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर अवैध माइका परिवहन के विरुद्ध छापमारी की गई थी, जिसमें अवैध माइका लदे ट्रैक्टर को ज़ब्त किया गया है. हालांकि ट्रैक्टर चालक व अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे. फ़िलहाल वन विभाग नें मामला दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी है. जब्त ट्रैक्टर तिसरी के संतोष गुप्ता व अन्य का बताया जा रहा है. छापेमारी में मुख्य रूप से वन उप परिसर पदाधिकारी अभिमित राज, मुकेश दास, दिनेश दास, रवीश कुमार, नीरज पाण्डेय, राहुल कुमार, बामशंकर वर्मा, पबीन्द्र गुप्ता मौजूद थे.

सप्ताह में चुनिंदा दिन ही की जाती है माइका की तस्करी

सूत्रों का कहना है कि धंधेबाजों द्वारा सप्ताह भर में एक या दो दिन ही अवैध माइका की तस्करी की जाती है, ताकि विभाग बेख़बर रहे और इनका गोरखधंधा आराम से चलता रहे.

 अवैध माइका परिवहन के लिए धंधेबाजों की रहती है तगड़ी चौकसी

अवैध माइका परिवहन के समय धंधेबाजों की तगड़ी चौकसी रहती है. बताया जाता है कि ढ़िबरा लोड वाहन निकालते समय रास्ते से गुजरने वाले सभी जगहों पर निगहबानी लगी रहती है. ताकि पल-पल की जानकारी उन्हें मिलती रहे. चर्चा है कि माइका परिवहन के लिए धंधेबाज टीम की तरह काम करते हैं. इस टीम में लगभग डेढ़ दर्जन लोग होते हैं जो ढ़िबरा ले जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह तैनात रहते हैं. इसके साथ ही अवैध माइका लदे वाहन को धंधेबाज स्कॉर्ट कर गंतव्य तक ले जाते हैं.

थाने और वन कार्यालय की भी की जाती है निगेहबानी

सूत्रों का कहना है कि माइका तस्कर स्थानीय थाने और वन कार्यालय की भी निगेहबानी करते हैं. जैसे ही पुलिस या वनकर्मियों की वाहनें बाहर निकलती है तुरंत ही अवैध माइका स्कॉर्ट टीम को सुचना दे दी जाती है. जिसके बाद माइका लदे वाहन को बीच में ही कहीं छुपा दिया जाता है. लेकिन इतने हथकंडे अपनाने के बावजूद वन विभाग द्वारा माइका परिवहन किए जा रहे वाहन को पकड़ना तारीफ के काबिल है. यह">https://lagatar.in/giridih-148-cases-executed-in-monthly-lok-adalat/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मासिक लोक अदालत में 148 मामलों का हुआ निष्पादन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही