Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : तालाब में नहाने के दौरान डूबे चार बच्चे, एक की मौत

TISRI (GIRIDIH) : तिसरी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव स्थित तालाब में 12 मार्च को नहाने के दौरान चार बच्चे डूब गए. ग्रामीणों के सहयोग से चारों को बाहर निकाला गया. इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई. बच्चों के नाम भंडारी गांव निवासी रामविलास शर्मा की पुत्री सोनम कुमारी (8), उमेश शर्मा की पुत्री नीलम कुमारी (10), भीखू शर्मा का पुत्र आशीष शर्मा (12) और मुकेश मिस्त्री है. बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वीरू साव तालाब किनारे पहुंचे तथा बच्चों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी. सबसे पहले उन्होंने मुकेश मिस्त्री और नीलम कुमारी को तालाब से सुरक्षित बाहर निकला. इसी बीच वहां अन्य ग्रामीण भी आ गए. ग्रामीणों के सहयोग से बाकी दो बच्चों को भी तालाब से निकाला गया. सोनम कुमारी की गंभीर स्थिति देख गांव के मुखिया पिंकेश सिंह के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी में भर्ती कराया गया. डॉ. अनीता टोप्पो और अनूप कुमार ने बच्ची की प्राथमिक चिकित्सा कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इसी बीच तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. बच्ची की मौत से गांव में मातम पसरा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=576935&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : बीडीओ ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही