Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह शतचण्डी महायज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड के भागलपुर गांव में श्रीश्री 108 श्रीमां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है. 27 अप्रैल को गांव में स्थित भगवती मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व युवतियां शामिल हुई. बंगलासोत नदी में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर जल भराया. श्रद्धालु महिलाएं व युवतियां कलश लेकर वापस यज्ञ स्थल तक पहुंची. महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा. प्रतिदिन कथा वाचन होगा. आगामी माह 5 मई को महायज्ञ का समापन होगा. समापन के दिन भंडारा व रात में भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा. महायज्ञ को लेकर आसपास के इलाके में भक्तिपूर्ण माहौल है. लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. मौके पर योगेश्वर प्रसाद यादव, महावीर यादव,  भुनेश्वर यादव, सुधीर यादव, रामकिशुन यादव, बिट्टू यादव, उपेंद्र यादव, मुकेश यादव, महेंद्र यादव, राजेन्द्र चौधरी, कृष्णा चौधरी, पंकज चौधरी, उमेश यादव, विजय यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620629&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी: मरीजों के बीच पोषाहार सामग्री व सेफ्टी किट का वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही