Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : 12 को कस्तूबरा विद्यालय से खसरा रूबेला टीकाकरण की होगी शुरूआत

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार 8 अप्रैल को मनेरगा योजना और रुबेला खसरा टीकाकरण को लेकर अधिकारियों और प्रखंड के सभी मुखियाओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीपीओ राजकुमार हेम्ब्रोम ने रुबेला टीकाकरण और मनरेगा योजना से खेल मैदान को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश गया. बीपीओ राजकुमार हेम्ब्रोम ने बताया कि मीजल्स रूबेला टीकाकरण 12 अप्रैल से शुरु हो रहा है. मनरेगा में 15वीं वित्त के अभिषरण के माध्यम से बने खेल मैदान में शौचालय और चेंजिंग रूम जल्द बनाना है. बैठक में वन विभाग ने विभाग में हो रहे मनरेगा कार्य और जंगल में ग्रामीणों द्वारा आग लगाने का मामला उठाया और ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. मीजल्स रूबेला को लेकर तिसरी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड लेखा प्रबंधक और डबल्यूएचओ के अजय कुमार ने बताया कि तिसरी प्रखंड के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को टीकाकरण सेंटर बनाया गया है. 12 अप्रैल से कस्तूरबा गांधी विद्यालय से टीकाकरण अभियान की शुरूआत होगी. लक्ष्य की प्राप्ति तक ये कार्यक्रम चलेगा. बैठक में किशोरी साव, पिंकेश सिंह, मो हसीमुद्दीन, मदन यादव सहित सभी मुखिया मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/gawan-tribute-paid-to-jagarnath-mahato-at-smps-school/">यह

भी पढ़ें : गावां : एसएमपीएस स्कूल में जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही