Search

तिसरी : एक जून से लापता महिला का शव पुराने अबरख खदान से बरामद

गिरफ़्तार तीन आरोपियों की निशनदेही पर मिली लाश, पूछताछ ज़ारी
Tisri (Giridih) : लोकाय थाना इलाके के दानोखुट्टा गांव के जगदीश राय की 45 वर्षीय पत्नी रीना देवी का शव पुलिस ने तिसरी थाना क्षेत्र के बरईपाट स्थित कुरावा पहरी के पुराने अबरख खदान से बरामद किया है. शुक्रवार की सुबह पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह, बीडीओ संतोष प्रजापति, तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, लोकाय थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार दल बल के साथ खदान पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को निकलकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा. मृतका रीना देवी बीते एक जून को बिना कुछ बताये अपने घर से चलीं गई थीं. उनके पति जगदीश राय चेन्नई में रहकर मजदूरी करते हैं.

   मृतका के बेटे ने दर्ज़ कराया था अपहरण का मामला

मृतका रीना देवी के बेटे संदीप राय ने शक के अधार पर पूना राय, पूना राय के बड़ा बेटा, दोनो ग्राम कर्मतांड थाना तिसरी और पुना राय के दामाद राजकिशोर राय साकिन चरकी थाना लोकयनयनपुर जिला गिरीडीह व अन्य के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज़ कराया था. अभियूक्त से पूछताछ करने पर बताया गया कि लुटन राय, पिता पुना राय, जागेश्वर राय (पूना राय का भतीजा) और राजकिशोर रॉय (पूना राय का दामाद) ने दो जून की शाम करीब 04 बजे रीना देवी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. उसी रात करीब 01 बजे लाश को खदान में छुपा दिया था. खदान से शव निकालने के लिए भी पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. घंटो की खोजबीन में पुलिस को केवल महिला का बैग और कुछ सामान बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस एक आरोपी को खदान लेकर पहुंची. उसी की निशानदेही पर खदान की सुराख़ से ही शव को बरामद किया गया. फ़िलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में रखा है. पुलिस भी कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. यह">https://lagatar.in/dhanwar-migrant-laborer-of-dhanwar-died-due-to-electrocution-in-delhi/">यह

भी पढ़ें : धनवार : धनवार के प्रवासी मजदूर की दिल्ली में करंट लगने से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//