Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : 24 अप्रैल को भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा करेगी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ तिसरी व चंदौली मंडल के भाजपा कार्यकर्ता आगामी 24 अप्रैल को प्रखंड सह अंचल कार्यालय घेराव करेंगे. यह निर्णय 18 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय स्थित बर्णवाल धर्मशाला में भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक में लिया गया. बैठक में घेराव करने की रणनीति बनाई गई. सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि तिसरी प्रखंड व अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार में डूबा है. बगैर रिश्वत लिए अधिकारी काम नहीं करते. अधिकारियों की इस हरकत से जनता परेशान हैं. भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ही घेराव किया जाएगा. मौके पर प्रखंड प्रमुख राजकुमार यादव, तिसरी व चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा व रविंद्र पंडित, सुनील साव, कुणाल सिंह, कपिल यादव, किशुन यादव, रामचंद्र यादव, पंकज साहा, संदीप शर्मा, केडी यादव,  इलियास अंसारी, नरेश यादव समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611668&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महुआ चुनने गई महिला की सड़क हादसे में मौत, देवरानी गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही