Search

 
 
 

तिसरी : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

 
शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
Tisri (Giridih) : शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में मंगलवार 27 जून को तिसरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह, सीओ दीपक कुमार, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अलावे कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. बीडीओ संतोष प्रजापति और इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की. पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि पर्व में प्रतिबंधित पशुओं की बलि न दें, सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह न फैलाएं. त्योहार में खलल डालने वाले लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. बैठक में जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत, किशुन यादव, रविन्द्र पंडित, सुनील साव, सिंघो मुखिया हासिमुद्दीन, पलमरुआ मुखिया प्रतिनिधि मो. मुस्तकीम, भंडारी मुखिया पिंकेश सिंह, जयनारायण यादव, कादिर अंसारी, अयूब अंसारी आदि लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-5-devotees-left-for-amarnath-yatra/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 5 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए हुए रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही