Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : अज्ञात वाहन के धक्के से घायल राहगीर की इलाज के दौरान मौत

Tisri (Giridih) : गिरिडीह जिले  के तिसरी थाना अंतर्गत खोटो में 11 जून की शाम अज्ञात वाहन के धक्के से बुरी तरह घायल एक राहगीर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. मृतक की पहचान तिसरी प्रखंड के चकलमुंडा गांव निवासी लखन मरांडी के रूप में हुई है. लखन मरांडी खोटो से अपने घर चकलमुंडा की ओर आ रहा था, तभी खोटो पुल के समीप किसी वाहन ने धक्का मार दिया. धक्का इतनी जोरदार थी कि जिस जगह वह गिरा वहां सड़क खून से लाल हो गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी 108 एम्बुलेंस और तिसरी थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर एएसआई संजय टुडू सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को 108 एम्बुलेंस से राजकीय अस्पताल तिसरी भेजा, जहां डॉ. अनिता टोप्पो ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया. गिरिडीह में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी. मृतक के पुत्र ने बताया कि लखन मरांडी जरमुंडी मिशन में दरबानी का काम करता था. दो दिन पूर्व वह अपने घर आया था. 11 जून की शाम खिजूरी की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था. इसी बीच सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664613&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : वंशवाद की नहीं, विकास की बात करती है भाजपा : अन्नपूर्णा देवी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही