Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष बीस सूत्री अध्यक्ष मो. मुनीबउद्दीन व जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल का अनिश्चिकालीन धरना खोरीमहुआ एसडीएम के आश्वासन के बाद 16 मार्च को फिलहाल स्थगित कर दिया गया. सरकारी अधिकारियों के मनमाने रवैए के खिलाफ 15 मार्च से धरना की शुरुआत हुई थी. धरनार्थियों से बातचीत करने के लिए एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और बीस सूत्री अध्यक्ष व जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष से बातचीत की. एसडीएम ने बीस सूत्री की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि आगामी 20 मार्च को तिसरी मुख्यालय में बैठक होगी जिसमें वे खुद मौजूद रहेंगे. धरना के बारे में बीस सूत्री अध्यक्ष मो. मुनीबउद्दीन ने कहा कि जब कभी बीस सूत्री की बैठक होती है सरकारी अधिकारी मनमानी करते हैं तथा जनप्रतिनिधियों को तवज्जो नहीं देते. अधिकारियों के मनमाने रवैए के खिलाफ बीते दिन अनिश्चितकालीन धरना की शुरुआत हुई थी. एसडीएम के आश्वासन के बाद फिलहाल इसे स्थगित किया गया है. आगामी 20 मार्च की बैठक में संतुष्ट नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने के बारे में विचार किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=581120&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : हाई वोल्टेज बिजली तार टूटकर गिरी, बाल-बाल बचे ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही