Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार 9 मई को बीडीओ संतोष प्रजापति की अध्यक्षता में मनरेगा और पीएम आवास को लेकर पंचायत सचिव के साथ बैठक आयोजित की गई. बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा कि सभी पंचायत सचिव को मुखिया और वार्ड सदस्यों के साथ के बैठक कर सर्वजन पेंशन के लाभार्थी की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है. बीडीओ ने बताया कि 11 मई से 30 जून तक सभी पंचायत सचिवालय में पीएम आवास दिवस मनाना है. इसके तहत अधूरे आवासों को जल्द से जल्द पूरा करना है. बैठक में मनरेगा को लेकर भी कई ज़रूरी निर्देश दिये गये. बैठक में बीसी संतोष कुमार, सहायक अभियंता राजीव यादव, जेई दीपक कुमार, जेई संजय साहू, अंबेलाल बैठा, धनेश्वेर रविदास, जेई बीरेंद्र कुमार मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/gawan-it-takes-hours-to-reach-the-fire-engine-it-gets-late/">यह
भी पढ़ें : गावां : दमकल पहुंचनने में लगता है घंटो समय, हो जाती है देर [wpse_comments_template]
तिसरी : 11 मई से 30 जून तक पंचायत सचिवालयों में पीएम आवास दिवस का होगा आयोजन

Leave a Comment