Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : सरकारी निर्देश को ठेंगा दिखाते खुले मिले निजी स्कूल

पत्रकारों के पहुंचने पर आनन-फानन में बच्चों को भेजा गया वापस
Tisri (Giridih) : बढ़ती गर्मी और लू के मद्देनज़र स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्रदेश के सभी केजी से लेकर 8वीं कक्षा तक के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 17 जून तक बंद रखने का निर्देश ज़ारी किया है. लेकिन जिले में कई ऐसे निजी स्कूल हैं, जो सरकार के इस निर्देश को ठेंगा दिखाते हुए मनमानी पर आमादा हैं. [caption id="attachment_671532" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/SCHOOL-4-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> सरकार के निर्देश के बावजूद खुले स्कूल[/caption] तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौरी में संचालित सरस्वती साधना मंदिर और बाल मंदिर नामक दो निजी प्राथमिक विद्यालय इस भीषम गर्मी में शुक्रवार 16 जून को भी खुले मिले. सूचना पर जब मीडियाकर्मी सरस्वती साधना मंदिर स्कूल पहुंचे तो वहां प्रार्थना हो रही थी. पत्रकारों को देखते ही स्कूल संचालक तस्वीर लेने से रोकने लगे. थोड़ी देर बाद दुलियाकरम के पास स्कूल यूनिफार्म में कुछ बच्चे सड़क पर जाते हुए दिखाई पड़े. पूछने पर बच्चों ने बताया कि वे बाल मंदिर विद्यालय चंदौरी से वापस अपने घर जा रहें हैं. उन्होंने बताया कि विद्यालय में एक घंटी की पढ़ाई करवाकर छुट्टी दे दी गई. ज़ाहिर है अगर पत्रकारों नें संज्ञान नहीं लिया होता तो स्कूलों की मनमानी ज़ारी रहती. दूसरी ओर लोग जिला प्रशासन से ऐसे स्कूलों के साथ सख़्ती बरतने की अपील कर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/tisri-missing-womans-body-recovered-from-old-abrakh-mine-since-june-1/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : एक जून से लापता महिला का शव पुराने अबरख खदान से बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही