Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : कलश यात्रा के साथ राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू

Tisri (Giridih) : जिले के तिसरी प्रखंड स्थित जमामो माता मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीश्री 108 राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत 26 अप्रैल की सुबह कलश यात्रा से हुई. जमामो माता मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व युवतियां शामिल हुई. श्रद्धालु महिलाएं सतीडीह व नावाडीह होते हुए पपीलो नदी के तट पर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर मंदिर परिसर पहुंची. इसके बाद विधि-विधान से महायज्ञ की शुरुआत हुई. महायज्ञ को सफल बनाने में समाजसेवी निरंजन राय ने यज्ञस्थल पर पंडाल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि दैनिक पूजन के साथ-साथ प्रतिदिन सायंकाल वृन्दावन की कथा वाचिका सुश्री कृष्ण प्रियाजी श्रीमद्भागवत पर प्रवचन देंगी. 3 मई को श्री राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा कर 4 मई को पूर्णाहुति व ब्राह्मणभोजन के साथ महायज्ञ का समापन होगा. 4 मई को भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह व गोलू राजा भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे. मौके पर पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रमुख राजकुमार यादव, रवि राय, तिसरी मुखिया किशोरी साव, भंडारी मुखिया पिंकेश सिंह, विकास सिंह, डब्लू सिंह, रामचंद्र यादव, महेश राउत, मोहन बर्णवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620331&action=edit">यह

भी पढ़ें : सरिया: जंगल में आग, महाविद्यालय के छात्र हुए भयभीत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही