Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी: सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां चाची और भाई सहित चार घायल

Tisri (Giridih) : लोकाय थाना इलाके के नयनपुर जमुनीजोर नाला के समीप शनिवार 29 अप्रैल की शाम मजदूरी के लिए कोडरमा जा रहे एक ही गांव के पांच लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए. घटना में एक शख्स की मौत हो गई है. जबकि अन्य चार घायल हो गए हैं. घायल सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. मृत व्यक्ति की पहचान लोकाय थाना इलाके के कारीपहरी निवासी नाइके मरांडी के रूप में की गई है. जबकि घायलों में नाइके की माता बिशनी हेमब्रोम, चाची सोनिया मुर्मू, भाई अशोक मरांडी के अलावे एक अन्य महिला शांति मरांडी शामिल हैं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी को ऑटो में डालकर चंदौरी लाया गया, जहां से 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा तिसरी अस्पताल लाया गया. जहाँ डॉक्टर ने नाइके को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चारों का प्राथमिक उपचार किया. मृतक की चाची सोनिया मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार कारीपहरी निवासी नाइके मरांडी, उनके भाई अशोक मरांडी, माता बिशनी हेमब्रोम, चाची सोनिया मुर्मू, शांति मरांडी, विकास कुमार समेत अन्य लोग ऑटो में सवार होकर कारीपहरी से लोकाय आ रहे थे. कल सुबह ये लोग मजदूरी करने कोडरमा जाने की तैयारी में थे. इसी दौरान नयनपुर के जमुनीजोर नाला स्थित मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से ऑटो पलट गयी. जिसमें नाइके मरांडी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बाबूलाल मरांडी के सहायक मिथलेश झा, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, थानसिंहडीह मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव, भाजपा नेता रविन्द्र पंडित, सुनील साव, सोनू हेमब्रोम आदि नेता अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया. यह">https://lagatar.in/giridih-execution-of-28-cases-in-monthly-lok-adalat/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मासिक लोक अदालत में 28 मामलों का निष्पादन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही