Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी :  गांधी मैदान में रामलीला का मंचन, दर्शकों का मोहा मन

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में आयोजित सात दिवसीय रामलीला दर्शकों का मन मोह लिया है. हर दिन हजारों की संख्या में दर्शक रामलीला देखने आ रहे हैं. रामलीला मंडली बनारस से आई है. 1 जून को इसकी शुरुआत हुई थी. समापन 7 जून को होगा. तीसरे दिन 3 जून को परशुराम-लक्ष्ण संवाद व श्री सीताराम विवाह का मंचन किया गया. शुरुआत राम-लक्ष्मण व परशुराम की आरती कर हुई. 1 जून को वशिष्ठ मुनि आगमन व ताड़का-मारीच और सुबाहु वध का मंचन किया गया. 2 जून को सीता स्वयंवर व रावण-बाणासुर संवाद और धनुष खंडन किया गया. 4 जून को सूर्पनखा-लक्ष्मण संवाद और सीता हरण का मंचन किया जाएगा. 5 जून को सबरी से श्री राम भगवान की भेंट और राम-हनुमान मिलन व राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन होगा. 6 जून को लक्ष्मण को शक्तिबाण लगने पर प्रभु श्री राम के विलाप और 7 जून को कुंभकरण-मेघनाथ और रावण वध के साथ प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक कर रामलीला का समापन होगा. रामलीला को सफल बनाने में किशोरी साव, प्रकाश विश्वकर्मा, राहुल कुमार समेत ग्रामीण जुटे हुए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657456&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : छठ घाट, खेल मैदान सहित कई जरूरी योजनाएं उतरेगी धरातल पर: सुदिव्य कुमार सोनू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही