Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : बालिग प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी

Tisri (Giridih) : एक प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर 2 मार्च को बेलकुशी महादेव मंदिर में शादी रचा ली. इस जोड़े का नाम तिसरी थाना क्षेत्र के गड़कुरा निवासी राम विलास राय और भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चंदली गांव निवासी पूजा कुमारी है. शादी के बाद दोनों पुलिस थाना पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई. दोनों बालिग हैं, कुछ वर्ष पहले दोनों की मुलाकात हुई. पहली मुलाकात के बाद मिलने-जुलने का सिलसिला बढ़ता गया. फिर दोनों एक दूसरे के करीब आ गए. प्रेम इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूजे के होने की कसम खा ली. इस जोड़े ने अपने माता-पिता को जानकारी देकर विवाह कराने का आग्रह किया, लेकिन माता-पिता शादी करवाने को राजी नहीं हुए. माता-पिता के इंकार करने पर दोनों घर से भागकर शादी की. पुलिस ने लड़की को ससुराल पक्ष को सुपूर्द कर दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=570196&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिविर में उपायुक्त समेत कई अधिकारियों ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही