Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : धावाटांड के मजदूर की हैदराबाद में मौत, शव पहुंचा गांव

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के धावाटांड गांव निवासी दयाल रविदास के 38 वर्षीय पुत्र राजकुमार रविदास की मौत हैदराबाद में हो गई. सोमवार 3 अप्रैल को राजकुमार का शव गांव आते ही कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. बताया जाता है कि राजकुमार रविदास हैदराबाद के एक होटल में काम करता था. पिछले दिनों होली में वह अपने घर आया था और फिर वापस हैदराबाद चला गया. उसे हैदराबाद गए हुए कुछ ही दिन हुए थे कि उसकी अचानक मौत हो गई. हालांकि मौत कैसे हुई स्पष्ट तौर पर कुछ भी पता नहीं चल पाया है. राजकुमार रविदास के परिवार में पत्नी के अलावे दो पुत्र और दो पुत्री भी है, जिनका भरन-पोषण वह मजदूरी करके करता था. उसके अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे गांव में मातम छाया है. वहीं खिजुरी के समाजसेवी राजेन्द्र यादव उर्फ राजू यादव, कुणाल सिंह, कपिल यादव, उपेन्द्र साव आदि लोगों ने गहरा दुःख जताते हुए पीड़ित परिवार को सहयोग करने की बात कही. यह">https://lagatar.in/sariya-children-entered-the-new-session-by-worshiping-at-st-xaviers-school/">यह

भी पढ़ें : सरिया : संत जेवियर स्कूल में पूजा कर बच्चों ने नए सत्र में किया प्रवेश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही