Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : असुरहड्डी गांव में आदिवासी परिवार का खपरैल मकान की गिरी छत

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के थानसिंहडीह पंचायत क्षेत्र अंतर्गत असुरहड्डी गांव निवासी एक गरीब आदिवासी परिवार का खपरैल मकान की छत विगत दिनों तेज बारिश में गिर पड़ने से यह परिवार बेघर हो चुका है. आवास के अभाव में यह परिवार अपने गोतिया के घर रहने को मजबूर है. भुक्तभोगी परिवार के तालो बेसरा की पत्नी बड़की हांसदा ने बताया कि बीते दिनों हुई तेज बारिश में छत का एक हिस्सा गिर पड़ा. इसके बाद से पूरा परिवार गोतिया के घर रह रहा है. बड़की हांसदा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवास मुहैया कराने की मांग की है. इस संबंध में थानसिंहडीह मुखिया रोहिता देवी से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना आने पर इस परिवार को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608664&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जीवा फॉरमेशन ने महिलाओं के लिए किया आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही