Search

 
 
 

तिसरी : नल जल योजना के तहत खोदे गए जानलेवा गड्ढ़े को ग्रामीणों ने भरवाने की मांग की

 
एक बकरे की गिरकर हो चुकी है मौत
Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के खटपोक पंचायत के राणाडीह में नल जल योजना के तहत दो माह पूर्व सड़क किनारे खोदे गए जानलेवा गड्ढ़े को ग्रामीणों ने भरवाने की मांग प्रखंड प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की है. इस गड्ढ़े में गिरकर एक बकरे की मौत हो चुकी है. एक बच्चा भी इसमें गिर पड़ा था. हालांकि वह सुरक्षित बच गया. ग्रामीणों के अनुसार नल जल योजना का कार्य करने आए ठेकेदार ने इसे खुदवाया था. इसके बगल में बोरिंग भी गराया गया, लेकिन किसी कारणवश कार्य आगे नहीं शुरू हो सका. ठेकेदार गड्ढे को भरे बिना छोड़कर चल गया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी इसे भरवाने की ओर ध्यान नहीं है. ग्रामीण भीम शर्मा ने बताया कि दो माह पूर्व इस गड्ढ़े की खुदाई हुई थी. मूसलाधार बारिश होने पर इसमें पानी भर जाता है. कुछ दिन पूर्व ही एक बकरे की इसमें गिरकर मौत हुई थी. एक बच्चा भी इसमें गिर पड़ा था. जानमाल की सुरक्षा के लिए इसे जल्द भरा जाना जरूरी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689493&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कांग्रेस ने फूंका एमपी के सीएम का पुतला, निकाला जुलूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही