Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : पंचायत भवन का रास्ता अतिक्रमित किए जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड में भंडारी पंचायत भवन का रास्ता अतिक्रमित किए जाने का विरोध पंचायत के मुखिया पिंकेश सिंह समेत ग्रामीणों ने किया है. इसे लेकर ग्रामीणों ने वर्ष 2021 में अंचल कार्यालय में हस्ताक्षरित आवेदन देकर अतिक्रमित जमीन पर किए जा रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की थी. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए 24 फरवरी को प्रभारी अंचलाधिकारी दीपक कुमार उस जगह जाकर जांच की. अंचलाधिकारी ने निर्माण कार्य करने वाला गांव के ही एक आदमी से कागजात की मांग कर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया. जमीन पर एक चापाकल है जिसे उस व्यक्ति ने बाउंड्री देकर अंदर कर लिया है. अंचलाधिकारी ने इसपर भी आपत्ति जताई. वहीं जमीन पर निर्माण कार्य करने वाला व्यक्ति का कहना है कि सरकार से अनुदान में उसे यह जमीन मिली है. जमीन पर उसका मालिकाना हक है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=564171&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : पारसनाथ पहाड़ पर आदिवासियों ने मनाया बाहा पर्व   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही