Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : सीएससी में चोरी का प्रयास असफल, ताले नहीं तोड़ पाए चोर

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड मुख्यालय चौक पर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) में चोरी का प्रयास असफल हो गया. सीएससी में लगे कुल 6 ताले चोर नहीं तोड़ पाए. बौखलाए चोरों ने सभी तालों में चिपचिपा केमिकल डालकर जाम कर दिया. सीएससी संचालक मोनू कुमार बर्णवाल ने तिसरी थाना में मामले की लिखित शिकायत की है. संचालक के अनुसार वह 14 मई की शाम सीएससी में 6 ताले लगाकर घर चल गए. 15 मई की सुबह खोलने आए तो एक भी ताला नहीं खुला. परेशान होकर पड़ोसी दुकानदारों को बुलाया. उन दुकानदारों ने भी खोलने की कोशिश की, लेकिन परिश्रम बेकार गया. गौर से देखने पर सभी तालों में चिपचिपा केमिकल देखा. इसे देखकर अनुमान है कि चोरों ने चोरी के इरादे से ताले तोड़ने का प्रयास किया, नहीं टूटने पर इसमें केमिकल डालकर जाम कर दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637386&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: पुलिस ने नक्सली बंदी को लेकर गिरिडीह-डुमरी रोड किया डायवर्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही