Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : लूटकांड मामले में तीन आरोपी बाइक समेत गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

Tisri (Giridih ) : तिसरी थाना क्षेत्र के घंघरीकुरा-अंबाघाटी के पास विगत 5 मार्च को हथियार का भय दिखाकर लूटकांड को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डीएसपी संजय राणा ने 17 मार्च को पत्रकारों से कहा कि चार आरोपियों ने अंबाघाटी के पास गावां मालदा से पूजा कर लौट रहे डोरंडा-धनवार निवासी विकास कुमार पांडेय तथा उनके दोस्त शत्रुघ्न व सुरेश कुमार तुरी को पिस्टल का भय दिखाकर नगद रुपए समेत मोबाइल लूट लिए. उसी दिन इस घटना को अंजाम देने के कुछ समय बाद आरोपियों ने दूसरी लूटकांड को अंजाम दिया. गावां निवासी कुमोद कुमार सिंह व अभिषेक कुमार सिंह बाइक से डोरंडा की ओर जा रहे थे. आरोपियों ने अपनी बाइक से इनका पीछा कर दो मोबाइल समेत 6700 रुपए लूट लिए. भुक्तभोगियों ने तिसरी थाना में कांड संख्या 17/23 में आईपीसी की धारा 394 के तहत मामला दर्ज कराया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी कर तिसरी के लचकन निवासी नितेश कुमार, सेवाढाब निवासी लालो कुमार राय व संदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. लूटकांड में शामिल चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर का पल्सर बाइक व तीन मोबाइल बरामद किया. गिरफ्तार आरोपी नितेश कुमार का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=581682&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही