Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : एसएसबी की व्यावसायिक प्रशिक्षण में 20 युवाओं को दी गई ट्रेनिंग

Tisri (Giridih) : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से आयोजित 25 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 27 फरवरी को हो गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को इलेक्ट्रिशियन कोर्स कराया गया. समापन के दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. प्रमाण पत्र एसएसबी तिसरी कैंप के सहायक कमांडेंट मनोहर सिंह,निरीक्षक शशि कुमार और मुखिया किशोरी साव के हाथों वितरित किया गया. उल्लेखनीय है कि एसएसबी ने नक्सल प्रभावित इलाके के बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया था. 20 युवाओं को टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखा, वायरिंग समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर सहायक कमांडेंट ने कहा कि आने वाले दिनों में युवाओं और महिलाओं को प्लंबर और सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=567243&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : साइकिल पार्ट्स दुकानदार के घर डकैती का उद्भेदन, दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही