Search

 
 
 

तिसरी : मुख्य मार्ग पर जल जमाव से हो रही परेशानी

 
ग्रामीणों ने प्रशासन से की तत्काल समाधान करने की फरियाद
Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के पलमरुआ पंचायत के मुख्य मार्ग पर जल जमाव होने से आसपास के घरों में बारिश का पानी भर जा रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बीस सूत्री अध्यक्ष मो मुनीबुद्दीन अंसारी ने कहा कि मुख्य पर जल-जमाव होने से राहगीरों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दो पहिया वाहन कीचड़ में फंस जा रहे हैं. उन्होंने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से इस मामले का समाधान जल्द से जल्द निकालने की मांग की. कहा कि अभी बरसात ने दस्तक दी है. भविष्य में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी. स्थानीय ग्रामीण मो कमरुद्दीन ने कहा कि हर बरसात में इस तरह का जलजमाव हो जाता है और आसपास के घरों में भी पानी भर जाता है. इस बार भी मो मनीर के घर में पानी भर गया है. आसपास के घर मिट्टी के हैं, इनके गिरने का भी खतरा बना हुआ है. उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधि, बीडीओ और उपायुक्त से जलजमाव के समस्या का समाधान करने की मांग की. यह">https://lagatar.in/bokaro-retired-personnel-beat-fast-due-to-the-end-of-mediclaim/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : मेडिक्लेम का समय खत्म होने से सेवानिवृत्त कर्मियों की धड़कन तेज [wpse_comments_template] बीस सूत्री अध्यक्ष मो मुनीबुद्दीन अंसारी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही