Search

 
 
 

तिसरी : ट्रक ड्राइवर ने कंटेनर ड्राइवर को कूचला, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा ट्रक

 
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत तिसरी पुल पर बुधवार 5 अप्रैल की अहले सुबह सड़क हादसे में कंटेनर ड्राइवर की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहार के नवादा जिला के अमदा निवासी सुदामा राजवंशी के रूप में हुई है. वह कंटेनर संख्या एमएच 14 एचयू 7211 का ड्राइवर था. [caption id="attachment_599550" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ACCIDENT-GRAMI-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय ग्रामीण[/caption] जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे तिसरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग में तिसरी पुल स्थित मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक और कंटेनर आपस में सट गये. जिसके बाद ट्रक और कंटेनर ड्राइवरों के बीच बहस शुरू हो गई. मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि बहस इतनी बढ़ गई कि गिरिडीह से गांवा की ओर जाने वाला ट्रक ड्राइवर कंटेनर के ड्राइवर को रौंदते हुए फरार हो गया. कंटेनर ड्राइवर सुदामा राजवंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना पर तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रक का पीछा कर चंदौरी से ट्रक को बरामद कर लिया. हालांकि मौके का फ़ायदा उठाकर ट्रक ड्राइवर भागने में कामयाब रहा. शव को कब्जे में लेकर पुलिस पड़ताल में जुट गई है. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/village-old-woman-injured-in-road-accident/">यह

भी पढ़ें : गांवा : सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला हुई घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही