Search

 
 
 

तिसरी : बाईक असंतुलित होने से खरगडीहा के दो युवक घायल

 
Tisri (Giridih) : जिले के तिसरी थाना में एफसीआई गोदाम के पास 3 मार्च को बाईक असंतुलित होने से उसपर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति का नाम खरगडीहा निवासी उमेश रविदास और राज कुमार है. आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां डॉ. नटराजन ने प्राथमिक उपचार किया. उमेश रविदास को ज्यादा चोट लगी है. इस वजह से उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया. दोनों खरगडीहा से गावां की ओर जा रहे थे. एफसीआई गोदाम के समीप बाईक असंतुलित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=570196&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिविर में उपायुक्त समेत कई अधिकारियों ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही