Search

 
 
 

तिसरी : झूमरखेलवा घाटी के पास असंतुलित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

 
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत झूमरखेलवा घाटी के पास शुक्रवार की रात एक बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में केंदुआ पंचायत निवासी रामदेव शर्मा का पुत्र दिनेश शर्मा और प्रसादी शर्मा का पुत्र सुरेंद्र शर्मा घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुलिस वाहन से ही तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां डॉ.अनीता टोप्पो और स्वास्थ्यकर्मी चन्दन कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिनेश शर्मा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनेश और सुरेंद्र किसी काम से तिसरी के भंडारी गए थे. वापसी के दौरान झूमरखेलवा घाटी के पास बाइक असंतुलित होने से दोनों गिर पड़े. यह">https://lagatar.in/gawan-in-the-month-of-worship-the-intensity-of-the-little-rojedar-may-allah-accept-his-prayers/">यह

भी पढ़ें : गावां : इबादत के महीने में नन्हें रोजेदार की शिद्दत, अल्लाह दुआ कबूल करे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही