Search

 
 
 

तिसरी : प्रवासी मजदूर का शव घर आते ही पसरा मातम

 
गुजरात के सूरत में एक होटल में पंखे से लटकता मिला था मृतक का शव
Tisri (Giridih) : जिले के तिसरी प्रखंड के बरदौनी गांव के प्रवासी मजदूर सुरेश हेंब्रम (20 वर्ष) का शव घर पहुँचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी के प्रतिनिधि के रुप में सोनू हेम्ब्रम मृतक के घर पहुँचे. उन्होंने परिजनों को मामले की जांच का आश्वाशन देते हुए कहा कि बाबूलाल सूरत के डीआईजी से मामले की जांच के लिए बात करेंगे.

होटल में डेढ़ वर्षों से काम करता था मृतक

मृतक विजय हेमब्रम का पुत्र है. परिजनों ने बताया कि वह सूरत के होटल विनायक मंदिर में डेढ़ वर्षों से काम करता था. 10 जुलाई को वह घर आने वाला था. लेकिन इसके पूर्व सुरेश का शव पंखे से फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला था. स्थानीय पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद परिजन सूरत पहुँचे थे. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. खबर लिखे जाने तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है.

पिता-पुत्र मजदूरी कर चलाते थे परिवार

परिजनों ने बताया कि मृतक और उसके पिता विजय मजदूरी कर परिवार चलाते थे. सुरेश की मौत के बाद पूरे परिवार के समक्ष आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान लेने के बाद जांच की उम्मीद है. मौके पर अनासियस हेम्ब्रम, जागो मरांडी, तिलका हांसदा, भागीरथ मरांडी एवं अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/tisri-illegal-barrel-business-is-not-taking-the-name-of-stopping-in-asurhaddi-forest693137-2/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : असुरहड्डी जंगल में थमने का नाम नहीं ले रहा अवैध बैरल का धंधा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही