Search

 
 
 

तिसरी : जंगल में महुआ चुनने गई दो महिलाओं पर जंगली भालू ने किया हमला, घायल

 
TISRI (GIRIDIH) : जिले के तिसरी प्रखंड के थानसिंडीह पंचायत के खेतो गांव के जंगल में 13 अप्रैल की अहले सुबह को महुआ चुनने गई दो महिलाएं जंगली भालू के हमले से घायल हो गई. घायल महिलाओं का नाम छोटू टुडू की पत्नी सरिता सोरेन और विजय टुडू की पत्नी जस्मिता मुर्मू है. सरिता सोरेन गंभीर रूप से घायल हुई है तथा जस्मिता सोरेन मामूली रूप से जख्मी हुई है. दोनों महिलाओं का आपस में संबंध गोतनी की है. घटना के संबंध में जस्मिता मुर्मू ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह वे अपनी गोतनी के साथ महुआ चुनने जंगल गई थी. इसी दौरान जंगली भालू ने सरिता सोरेन पर हमला कर दिया. उसे बचाने के प्रयास में जस्मिता मुर्मू भी मामूली रूप से जख्मी हुई.  ग्रामीणों ने जंगल से दोनों घायलों को घर लाया. सरिता सोरेन को तत्काल निजी वाहन से तिसरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉ. जैनेन्द्र और सवास्थ्य कर्मी चंदन ने महिला का इलाज किया. थानसिंहडीह मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव ने फोन पर घटना की जानकारी वन विभाग को दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=606775&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनवार : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार और महिला घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही