Search

तिसरी : बाईक के धक्के से महिला की मौत

Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के पेसराटांड़ गांव में 1 मार्च की देर शाम बाईक के धक्के से एक महिला की मौत हो गई. मृतका का नाम पेसराटांड़ गांव निवासी भुनेश्वर पंडित की पत्नी देवकी देवी है. घटना के वक्त मृतका निमाडीह से अपने गांव पेसराटांड़ लौट रही थी. तभी सामने से आ रहे एक बाईक सवार ने उसे टक्कर मार दी. आनन-फानन में ग्रामीण उसे लेकर बेलाटांड़ अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. तिसरी थाना पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस  बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=569218&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp