Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : सुतली बम की चपेट में आई महिला, बाल-बाल बची

Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के झुमरखेलवा घाटी के जंगल में शनिवार 20 मई को पत्ता तोड़ने गई एक महिला जंगली सूअर मारने के लिए लगाए गए सुतली बम की चपेट में आ गई. हादसे में महिला बाल-बाल बच गई. सुतली बम के विस्फोट से महिला के पैर में मामूली रूप से चोट आई है. घटना की सूचना मिलने पर तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव पंदनाटांड गांव पहुंचे और बम की चपेट में आई महिला 45 वर्षीय बसंती हेम्ब्रम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी ले गये, जहां डॉ.जैनेन्द्र और स्वास्थ्यकर्मी चंदन कुमार ने उसका इलाज़ किया. जानकारी के अनुसार पंदनाटांड निवासी छोटू मुर्मू की पत्नी बसंती हेम्ब्रम कुछ महिलाओं व बच्चों के साथ झुमरखेलवा जंगल में पत्ता तोड़ने गई थीं. इसी क्रम में उसका पांव सुतली बम के चपेट में आ गया. धमाके में वो गिर पड़ी. साथ गई महिलाओं नें उन्हें संभाला और वापस घर लायी. घटनास्थल से सुतली बम में प्रयुक्त सामग्री भी पाई गई है. धमाके से बसंती हेम्ब्रम के पैर में झनझनाहट और जलन की शिकायत है. यह">https://lagatar.in/gandey-thieves-took-away-all-the-goods-by-breaking-the-lock-of-anganwadi-center/">यह

भी पढ़ें : गांडेय : आंगनबाड़ी केद्र का ताला तोड़कर सारा सामान उड़ा ले गये चोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही