Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं सम्मानित

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के चंदौरी पंचायत भवन में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समाज (जेएसएलपीएस) की ओर से 6 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आजीविका महिला संकुल संगठन में सराहनीय कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया. मौके पर सीएलएफ रेखा देवी ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. प्लेन उड़ाने से लेकर चांद तक महिलाएं पहुंच चुकी हैं. अन्य वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं से कदमताल किए बिना उन्नति संभव नहीं है. महिलाएं पुरुषों से आगे निकल चुकी है. महिलाओं को और ज्यादा सशक्त बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए. मौके पर काश्मीर हेंब्रम, दिनेश कुमार यादव, धनेश्वर सिंह, राजकुमार राणा, रेखा देवी, प्रतिमा देवी, ममता, अनिता, सहाना, निर्मला, नीलम कुमारी, पूजा कुमारी, बेबी देवी समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=573700&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : चोरों ने चुराए ट्रैक्टर, बीच रास्ते में डीजल हुआ खत्म [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही