Search

 
 
 

टाइटन ने रांची में खोला झारखंड का सबसे बड़ा और पहला ट्रॉम्बो स्टोर

 
Ranchi: देश की सबसे बड़ी घड़ी विक्रेता कंपनी टाइटन ने शहर के हरमू रोड में अपने नए रिटेल स्टोर का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को किया. उद्घाटनकर्ता टाइटन कंपनी लिमिटेड के रिजनल बिजनेस हेड ईस्ट सोमप्रभ सिंह ने किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव विजयवर्गीय मौजूद रहे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि टाइटन के लिए इस नए स्टोर का उद्घाटन बेहद रोमांचित करने वाला है. क्योंकि यह झारखंड का पहला स्टोर होगा जहां "टाइटन वर्ल्ड" "टाइटन आईप्लस" एवं "फास्ट्रैक कंपनी की तीनों पावरफुल ब्रांड्स एक साथ लाए गए हैं, और हम शहर के इस क्षेत्र मे अपने ग्राहकों तक शॉपिंग का आधुनिक अनुभव पेश करवा कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. हमारा मकसद अपने ग्राहकों तक पहुंचना है और हमने इस स्टोर को इस तरह से डिजाइन किया कि हमारे उत्पादों और कलेक्शन को लुभावने तरीके से रखा जा सके और अनुभवी स्टोर टीम के द्वारा ग्राहकों को भी बेहतरीन रिटेल अनुभव कराया जा सके. उद्घाटन समारोह अनूठे रूप में झारखंड की संस्कृति एवं परंपरा के पर किया गया. जिसमें झारखंड के आदिवासी कलाकारों ने परंपरागत नृत्य, ढोल-नगाड़ा के साथ मेहमानों का स्वागत किया. शोरूम संचालक सुभाष चंद्र एवं सुजीत सिंह ने विशेष रूप से बताया कि पहले से विगत 8 वर्षों से सफलापूर्वक परिचालित रातू रोड चौक, हरमू रोड स्थित टाइटन वर्ल्ड स्टोर को स्थानांतरित कर इसे 800 से 2250 वर्गफुट के भव्य रूप में पेश किया गया है. जिसमें अब टाइटन आईप्लस एवं फास्ट्रैक को भी जोड़ दिया गया है. इस नये टाइटन वर्ल्ड शोरूम में टाइटन की बेशकीमती कलेक्शन नेबुला जो 24 कैरेट सोने की बनी होती है, इसके अलावे टाइटन की रागा, एज, रेगालिया, बंधन, पर्पल, टाइटन स्मार्ट आदि अत्याधुनिक घड़ियों का कलेक्शन इकोनॉमी सोनाटा घड़ियां बच्चों के लिए जूप घड़ियां एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय घड़ियां जैसे टॉमी हिल्फिगर, पोलिस, केनेथ कॉल, अन्ने क्लेन, जाइलास,स्टाइलिश पहियों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी. इस स्टोर में हर उप वर्ग के लिए कलाई घड़ियों की नवीनतम एवं मनमोहक संग्रह उपलब्ध होगी. इस मौके पर कंपनी के रीजनल बिजनेस मैनेजर जयकिशन मेहता एवं अमित सिंह, विशाल गुप्ता, कीर्ति रोशन, सोम दत्ता विशेष रूप से उपस्थित थे. स्टोर मैनेजर आदर्श केरकेट्टा, बबन चौधरी, राहुल गुप्ता एवं अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही