Search

 
 
 

धनबाद जिला योगासन चैंपियनशिप में आईएसएल सुदामडीह को खिताब

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-two-youths-drowned-while-bathing-in-damodar-river-near-chasnala-surya-dham-temple/">(Dhanbad)

जिला सातवीं योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का समारोह 7 अगस्त को क्रेडो वर्ल्ड स्कूल सभागार में हुआ. प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में आईएसएल सुदामडीह के बच्चों ने 31अंक लाकर खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं, जेएनएमएस स्कूल डिगवाडीह 22 अंक के साथ दूसरे व डीएवी कुसुंडा 21 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहा. सीनियर ग्रुप में शहीद शंकर महतो स्पोर्ट्स क्लब बरमसिया 48 अंक के साथ विजेता बना. संजीवनी योगा सेंटर 46 अंक के साथ दूसरे व श्रीसंत साईं ऑर्गेनाइजेशन 38 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा. योग कुमारी का खिताब दीपिका, योग कुमार का त्रिजल, नवीन योग सुंदरी अंजली कुमारी महतो व चैंपियन ऑफ द चैंपियन त्रिजल को मिला है. मुख्य अतिथि आईएसएल सुदामडीह के प्राचार्य संतोष कुमार राम, विशिष्ट अतिथि जिला योग संघ के उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो व आईआईटी आईएसएम के योग शिक्षक अजय कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया.

इनका प्रदर्शन रहा उम्दा

प्रतियोगिता में युवराज, दिव्या, अनुज, इशिका, परी, अभिषेक, काव्या, सुबोध, ब्यूटी, त्रिजल, पायल, प्रतीक, दीपिका, नवीन, नवदेश, सुलोचना, आरती, संदीप, पिंटू, संजय जयसवाल, कविता कुमारी साव, राधिका कुमारी, द्वितीय अमन, शताक्षी, पिंटू, मिताली, जयंत, आरती,एलबी चौधरी, सचिन, विवास, अनमोल शर्मा, सैनन, प्रतिभा, आध्या, आदित्य, लता देवी, आरती, सरोजिनी देवी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा. मौके पर संघ के कौशल सिंह,आलोक कुमार, राहुल आनंद, अरविंद कुमार, कविता कुमारी, श्वेता आर्य, प्रकाश महतो, मोनू कुमार, अंजलि कुमारी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fight-between-two-parties-in-jorapokhar-3-arrested-shell-recovered/">धनबाद

: जोड़ापोखर में दो पक्षों में मारपीट, 3 गिरफ्तार, खोखा बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही