Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीएमसी  का आरोप, भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग  कर रही है, चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग

 New Delhi  :  तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से  हस्तक्षेप की मांग की है.  यहां आयोग के मुख्यालय के बाहर पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव की घोषणा से पहले गिरफ्तार किया गया था, ये परेशान करने वाली बात थी. उन्होंने कहा,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद गिरफ्तार किया गया. पांजा ने कहा, जिस तरह से आचार संहिता की घोषणा से ठीक पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया, उससे हम परेशान हैं... अब चुनाव की घोषणा हो चुकी है और चीजें निर्वाचन आयोग के नियंत्रण में हैं, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री सलाखों के पीछे हैं.        नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक क
रें  

ईडी, सीबीआई और एनआईए को विपक्ष के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है

हम आयोग से अपने अधिकार का इस्तेमाल करने का अनुरोध कर रहे हैं.  तृणमूल नेता ने दावा किया, ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी नेताओं पर निशाना साध रही हैं.  इन्हें विपक्ष के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. कहा कि हमने अपनी चिंताओं को उठाने के लिए समय मांगा था और हमें सोमवार का समय दिया गया है.  उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एजेंसियों द्वारा तलब किया जा रहा है, जिससे पार्टी का चुनाव अभियान बाधित हो रहा है.

चुनाव आयोग के हाथ में पूरी शक्ति है. हम चाहते हैं कि वह अपनी शक्ति का इस्तेमाल करे

टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा, हम लोग बहुत विचलित और चिंतित हैं क्योंकि चुनाव आयोग के हाथ में पूरी शक्ति है. हम चाहते हैं कि वे अपनी शक्ति का इस्तेमाल करें क्योंकि केंद्र सरकार आदेश देती है और सीबीआई, ईडी, आई और एनआईए जैसी संस्थाएं पश्चिम बंगाल में  हमारे कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बुला रही हैं. हम चाहते हैं कि निष्पक्ष चुनाव हो, लेकिन हमेशा टीएमसी को टारगेट किया जा रहा है. सभी राजनीतिक दलों का अधिकार है कि वे निर्वाचन के लिए प्रचार करें.

डेरेक ओ ब्रायन, सांसद डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष  चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे

चुनाव आयोग के कार्यालय पर पहुंचे लोगों में डेरेक ओ ब्रायन, सांसद डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष शामिल थे. तृणमूल कांग्रेस केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्षी दलों द्वारा 31 मार्च को आयोजित रैली में  शामिल होगी, ओ`ब्रायन और सागरिका घोष  विरोध रैली में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे. राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन, सांसद डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष  प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही