Search

 
 
 

अंत समय में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान छोड़ा, पश्चिम बंगाल के फलता में 21 को होनी है वोटिंग

सुवेंदु सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने इस खबर पर कहा कि नतीजा सबको मालूम है, इसलिए टीएमसी को कोई कैंपेन नहीं चल रहा था. उनकी सारी गुंडागर्दी खत्म हो गया है. उसे(जहांगीर खान) पता चल गया थी कि बुरी तरह टीएमसी हार जायेगी.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र से अहम खबर आयी है. टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान छोड़ दिया है.जहांगीर खान ने आज एक प्रेस कॉंफ्रेस में घोषणा की कि अब वह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हैं.

 

 

बता दें कि आज मंगलवार को फलता में चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है, तभी जहांगीर खान ने चुनाव से हटने की  घोषणा कर दी.  

 


सुवेंदु सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने इस खबर पर कहा कि नतीजा सबको मालूम है, इसलिए टीएमसी को कोई कैंपेन नहीं चल रहा था.

 

 

उनकी सारी गुंडागर्दी खत्म हो गयी है. उसे(जहांगीर खान) पता चल गया था कि  टीएमसी  बुरी तरह हार जायेगी.

 


फलता डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सीट है. यहां मतदान रोक दिया गया था. दोबारा मतदान की तिथि की घोषणा के बाद भी तृणमूल कांग्रेस का कोई  बड़ा नेता यहां वोट मांगने नहीं आया.

 


बंगाल भाजपा चीफ समिक भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए पूछा था कि फलता में चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक कहां है मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी जहांगीर खान पर तंज कसते हुए कहा था कि पुष्पा कहां है?


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही