Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीएमसी का संकट गहराया, ED ने तीन बैंक खाते फ्रीज किये,पार्टी के 440 करोड़ रुपये फंसे

Kokata : पश्चिम बंगाल विस चुनाव में हार के बाद टीएमसी का संकट गहराता जा रहा है. टीएमसी टूट गयी है, यह खबर तो पुरानी हो गयी है. नयी खबर यह है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) के तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. इनमें 440 करोड़ रुपये जमा थे. ईडी ने वित्तीय लेन-देन में अनियमितता का आरोप लगाया है. इसके अलावा निदेशालय पार्टी के 19 खातों पर निगरानी रख रहा है. ED की कार्र्वाई से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

 

दरअसल पूर्व में अवैध लेन-देन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गयी थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इस क्रम में वित्तीय लेन-देन  संदेहास्पद होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामला अपने हाथ में ले लिया और जांच के बाद  तीन खाते फ्रीज कर दिये. जानकारी के अनुसार इन तीन खातों में 440 करोड़ रुपये जमी थे.  खबर है कि ईडी के रडार पर अन्य 19 खाते हैं. इससे पूर्व ईडी ने मंगलवार को इस सिलसिले में शहर में कई जगहों रेड की थी.

 

ईडी  ने केयरवेल एविएशन कंपनी के कार्यालय और उसके  निदेशक के घर में छापा मारा था. आरोप के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के फंड से 160 करोड़ रुपये उस कंपनी के खाते में भेजे गये. उस  राशि से एक छोटा विमान और एक हेलीकॉप्टर की खरीद की गयी. जांच में सामंने आया कि अभिषेक बनर्जी ने बाद में उसी विमान और हेलीकॉप्टर को किराये  लिया. खबर है कि टीएमसी ने तीन खाते फ्रीज किये जाने और  अन्य खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति की गुहार लगाते हुए अदालत में याचिका दायर की है.  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही