Kolkata : केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच कई मुद्दों पर ठन गयी है. पंजाब की तरह बंगाल सरकार भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 50 किलोमीटर तक बढ़ाने के केंद्र की मोदी सरकार के फैसले का विरोध कर रही है. जान लें कि बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया. लेकिन प्रस्ताव पेश होते ही भाजपा ने हंगामा करते हुए विरोध शुरू कर दिया. इस क्रम में भाजपा नेताओं ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए नारे लगाये. इसे भी पढ़ें : जाकिर">https://lagatar.in/ban-on-zakir-naiks-ngo-extended-for-five-more-years/">जाकिर
नाइक के एनजीओ पर लगा प्रतिबंध और पांच साल बढ़ा
को पछाड़कर दुनिया का नया धनकुबेर बना चीन, 20 साल में 120 ट्रिलियन डॉलर पहुंची संपत्ति
नाइक के एनजीओ पर लगा प्रतिबंध और पांच साल बढ़ा
पश्चिम बंगालआतंकियों का हब बन गया है
इस मामले में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि प्रस्ताव लाने का मतलब क्या है. कहा कि पश्चिम बंगाल, आतंकियों का हब बन गया है. राज्य सरकार 631 किलोमीटर लंबे सीमा क्षेत्र में बाड़ लगाने के लिए जमीन तक नहीं दे रही है. पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हो रही आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्त कदम उठाते हुए बॉर्डर के भीतर पचास किलोमीटर तक के क्षेत्र में बीएसएफ को गिरफ्तारी, तलाशी व जब्ती की शक्ति प्रदान की है. इस फैसले का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध कर रही हैं. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/china-became-the-worlds-new-rich-country-by-overtaking-america-wealth-reached-dollar-120-trillion-in-20-years/">अमेरिकाको पछाड़कर दुनिया का नया धनकुबेर बना चीन, 20 साल में 120 ट्रिलियन डॉलर पहुंची संपत्ति
Leave a Comment