Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : टीएमसी अकेले चुनाव लड़ने की कह रही बात, कांग्रेस को अब भी गठबंधन की उम्मीद

 
New Delhi/Kolkata :  पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. यह बात टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कही. लेकिन कांग्रेस अब भी आश्वस्त है कि ममता बनर्जी की टीएमसी से गठबंधन पर बात हो जायेगी. इस संबंध में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, टीएमसी से हमारी बातचीत जारी है.

जयराम रमेश ने कहा, तू-तू मैं-मैं  होती रहती है

ममता बनर्जी ने भी भाजपा को हराना पहला मकसद बताया है. कहा कि. तू-तू मैं-मैं तो होती रहती है. उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने ही ममता बनर्जी को पहली बार सांसद बनाया था. जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के दरवाजे टीएमसी के लिए सदा के लिए खुले हुए हैं.

ममता बनर्जी का कांग्रेस सम्मान करती है

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का कांग्रेस सम्मान करती हैं. रमेश का कहना था कि नीतीश कुमार और आरएलडी को छोड़कर इंडिया ब्लॉक में शामिल सभी 26 पार्टियां एकजुट हैं. शुरुआत में कहा जा रहा था कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो गया है. टीएमसी 36 सीटों पर कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. लेकिन डेरेक ओ ब्रायन ने साफ कर दिया कि टीएमसी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही